फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के सैंपल में मिले दवा के अंश, पीने लायक नहीं

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पहुंची मोबाइल लैब में सैंपल की जांच करती टीम। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच को लेकर लोगों में जागरूकता नहीं है। पिछले दो दिन से लिए महेंद्रगढ़ में उपलब्ध मोबाइल लैब में केवल दो लोग ही सैंपल जांच कराने पहुंचे। जिसमें एक व्यक्ति ने पानी का सैंपल टेस्ट कराया। एक व्यक्ति ने दूध का सैंपल टेस्ट कराया। दूध का सैंपल रिजेक्ट पाया गया। दूध में दवा के अंश होने के चलते इसे पीने लायक नहीं पाया गया। मोबाइल वैन लैब ने रिपोर्ट की प्रति फूड सेफ्टी ऑफिसर को भी भेजी है।
विज्ञापन

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी के सहयोग से फूड सैंपल टेस्ट करने के लिए मोबाइल लैब तैयार की गई है। करीब 45 लाख रुपये की लागत से तैयार यह मोबाइल वैन प्रदेश के पांच जिलों में अपनी सेवाएं देगी। अलग अलग शहरों में यह उपलब्ध रहेगी। जिसमें कोई भी नागरिक अपने खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच करा सकता है। जिसमें मौके पर ही उसकी रिपोर्ट प्रदान की जाएगी। इस लैब में दूध, घी, पनीर, खोया, मावा, मसाले, तेल, हींग, पानी आदि की मिलावट हेतु जांच हो सकती हैं। सैंपल की जांच के लिए उपभोक्ता को 20 रुपये की फीस अदा करनी होगी। लैब में टेक्निकल ऑफिसर अनिल कुमार, लैब सहायक सुनील कुमार, चालक अनिल कुमार इस लैब में सैंपल जांच का काम कर रहे हैं।लैब के टेक्निकल ऑफिसर अनिल ने बताया कि दो दिन में केवल दो लोगों ने ही सैंपल टेस्ट कराए। जिसमें एक सैंपल पानी तथा दूसरा दूध का था। दूध के सैंपल में दवा के अंश पाए गए। इस दूध को मानव उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं माना जा सकता। जिसकी रिपोर्ट फूड सेफ्टी ऑफिसर को भेजी गई है।
विज्ञापन

कब-कहां रहेगी लैब
तारीख------ स्थान
22 अगस्त -------महेंद्रगढ़
24से 26 अगस्त ----- नारनौल
27 अगस्त ------------नांगल चौधरी
28अगस्त ------------निजामपुर
29अगस्त ----------- कनीना
31अगस्त-------------नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें