फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुटता के साथ विकास में सहभागी बने : डीसी

Tue, 30 Sep 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-59 गांव पालड़ी पनिहारा में लोगों की समस्या सुनते हुए उपायुक्त मनोज कुमार व अन्य---
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला प्रशासन ने सोमवार रात गांव पालड़ी पनिहारा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम किया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि सरकार का यह संकल्प है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और उसकी समस्याओं को समझे। उन्होंने कहा कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जिनका स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होता है। ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ विकास में सहभागी बने। ग्रामीणों ने समस्याएं जैसे सड़क, जल निकासी, बिजली, गलियों की समस्याओं पर चर्चा की। उपायुक्त ने मौके पर समस्याओं का समाधान कराया। कार्यक्रम में 36 ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। गांव के किसान गजराज सिंह को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा बाजरे की उत्तम खेती करने में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त ने उनको प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।






- स्टॉल पर योजनाओं की मिली जानकारी

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इनमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पशुपालन व बिजली विभाग प्रमुख रहे। उपयुक्त ने सभी विभागों की सरकार की जनहितकारी नीतियों को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी उदय सिंह, उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, तहसीलदार अजय कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवदीप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अलका सहित गांव की सरपंच माया देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें