फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा : पर्यटन मंत्री

Tue, 30 Sep 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-62 गांव उन्हानी में जन परिवेदना समिति की बैठक में नागरिकों की शिकायतें सुनते सहकार
विज्ञापन
कनीना। सहकारिता और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सहकारिता से ही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन

मंत्री मंगलवार को राजकीय महिला कॉलेज उन्हाणी में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पहले से ही निर्धारित 12 मामलों की सुनवाई की। 2 अक्तूबर से सूरजकुंड में लगने वाले दीपावली मेले का न्योता दिया। कहा कि स्वदेशी जागरूकता के लिए भाजपा प्रदेश में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान छेड़ेगी।
इस दौरान पार्टी स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि ये तीनों आत्मनिर्भर भारत के तीन स्तंभ हैं। उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि योजना अंत्योदय की भावना के साथ लागू की गई है। जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 17 हजार लाभार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में उन्होंने सभी मामलों की सुनवाई की। सहकारिता मंत्री ने कनीना बस स्टैंड के आसपास लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सबसे पहले उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने सहकारिता मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, कनीना नगर पालिका चेयरपर्सन रिंपी यादव, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, विजय सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें