फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यशाला में प्रतिभागियों को मिला प्रायोगिक ज्ञान

Thu, 21 Aug 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- कार्यशाला में व्याख्यान देते प्रो. अजय कुमार बंसल--स्रोत हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम लेवल मॉडलिंग के तीसरे दिन की शुरुआत कार्यशाला संयोजक डॉ. कल्पना चौहान द्वारा सत्र के कार्ययोजना के संक्षिप्त अवलोकन से हुई।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. अजय कुमार बंसल ने इलेक्ट्रिक व्हीकल में अभियांत्रिक प्रगति विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन, मोटर ड्राइव सिस्टम और बैटरी अनुकूलन जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए सिमुलेशन आधारित डिजाइन व मॉडलिंग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रो. बंसल ने प्रतिभागियों को इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में नवाचार व अंतःविषयक अनुसंधान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. आकाश सक्सेना और प्रो. राजेश कुमार दुबे भी उपस्थित रहे। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडलिंग पर केंद्रित मैटलैब हैंड्स-ऑन सत्र में प्रतिभागिता की। विशेषज्ञों द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में मेटलैब तथा सिमुलिंक के माध्यम से मल्टी-डोमेन मॉडलिंग, ईवी के विभिन्न घटक, लिथियम-आयन सेल मॉडलिंग तथा एसओसी एस्टीमेशन टेक्निक्स का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें