फोटो संख्या:72-गांव पाथेडा में कैंडल मार्च निकालते युवा--स्रोत- युवा
कनीना। उपमंडल के गांव पाथेड़ा में मनीषा प्रकरण पर युवाओं ने बस स्टैंड पर कैंडल मार्च निकाल न्याय की मांग की। ग्रामीण जर्मन सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए गांव की मुख्य गलियों से रोष-प्रदर्शन किया।
इस दौरान मास्टर संजय, दिनेश कौशिक, विजय, राहुल, आकाश, तरुण, डॉ. देव, सोनू गोरक्षक ने कहा कि पुलिस को सुसाइड नोट मिलने के बावजूद भी इसकी पुष्टि इतनी देरी से क्यों हुई है, यह बड़ा सवाल है। इस मामले में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव समाज की प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। अब तक की जांच में पुलिस व प्रशासन की ओर से गंभीर लापरवाही बरती गई है और पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से सीबीआई को जांच सौंपने का कदम सराहनीय है लेकिन इसकी जांच शीघ्रता से होनी चाहिए।