फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चितवन वाटिका में बनेगा पार्क, ओपन जिम की भी मिलेगी सुविधा

Thu, 29 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब चितवन वाटिका के भी दिन संवरेंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही पार्क का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चितवन वाटिका की कायाकल्प के लिए शहरवासी अनेक बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी चितवन वाटिका की तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं था। अब स्वीकृति मिलते ही पार्क का कार्य शुरू हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने और नगर परिषद के 100 मीटर दूरी पर स्थित चितवन वाटिका में गंदगी के ढेर लगे हुए है। इसके अलावा गोवंश का जमावड़ हर समय बना रहता है। इसकी वजह से चितवन वाटिका में सब्जी खरीदने के लिए आ रहे लोगों को हर समय डर लगा रहता है।

70 लाख रुपये की लागत से चितवन वाटिका में बनेगा पार्क

चितवन वाटिका को करीब 70 लाख रुपये की लागत से पार्क में तब्दील किया जाएगा। इस पार्क में चारों तरफ बाउंड्री की मरम्मत की जाएगी, वहीं टूटी हुई चहार दीवारी को दोबारा बनाया जाएगा। पार्क में पेड़ पौधे, 40 लाइट और डस्टबिन रखे जाएंगे। वहीं पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए दो गजिपो ( झोपड़ीनुमा) बनाई जाएंगी, जिसमें पार्क में घूमने आने वाले लोग बैठ कर आराम कर सकेंगे। इसके अलावा बारिश से बचने के लिए बैठने की व्यवस्था रहेगी। चितवन वाटिका में 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। जिससे पार्क की सुंदरता को चार चांद लगेंगे। शहर में इतनी ऊंचाई पर कहीं पर भी तिरंगा नहीं लगा है। नगर परिषद की तरफ से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


चितवन वाटिका में ओपन जिम भी बनेगी

शहरवासियों को पार्क में घूमने के साथ-साथ ओपन जिम की भी सुविधा मिलेगी। जहां अब युवा रुपये देकर निजी जिमों में व्यायाम कर रहे हैं। यह सुविधा चितवन वाटिका में बनाएं जा रहे पार्क में भी युवाओं को निशुल्क सुविधा मिलेगी। बता दे कि नगर परिषद द्वारा सुभाष पार्क में भी ओपन जिम की सुविधा दी जाएगी। ऐसे में युवाओं को स्वास्थ्य को लेकर बेहतर सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

चितवन वाटिका में लग रही सब्जी की रेहड़ी:

चितवन वाटिका में अभी सब्जी की रेहड़ी लग रही है। इसके अलावा शहर में आने वाले अपने चार पहिया वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। जिसकी वजह से चितवन वाटिका में कभी साफ-सफाई भी नहीं करवाई गई है। सफाई नहीं होने से कूड़े के ढेर लगे हुए है, जिसमें से हर समय बदबू आती रहती है।



चितवन वाटिका में पार्क बनाया जाएगा। जिसके लिए 70 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय में भेज दिया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही जल्द ही टेंडर छोड़ दिया जाएगा। चितवन वाटिका में ओपन जिम के साथ 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सुंदर सिंह, एक्सइएन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें