फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युक्रेन से लौटे छात्रों के अभिभावकों ने देश में ही मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के अभिभावकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने बच्चों का दाखिला देश में ही किसी मेडिकल संस्था में कराए जाने की मांग की है। इसके लिए अभिभावकों ने सीटीएम मंगल सैन को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि जिले के सैकड़ों विद्यार्थी यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए थे। जब रूस-यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ तो उस समय विद्यार्थी वतन लौट आए थे। पिछले छह महीनों से वहां युद्ध चल रहा है। ऐसे में उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी न तो यूक्रेन वापस जा सकते और न ही देश में उनका दाखिला किया जा रहा है। ऐसे में उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। अभिभावक डॉ. व्रतपाल ने बताया की जब ये छात्र युद्धग्रस्त यूक्रेन से जैसे तैसे निकल कर भारत आये थे तो सरकार ने इनके भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता जाहिर की थी, लेकिन अब लगता है कि सरकार सब बातों को भूला चुकी है। उन्होनें बताया कि बच्चे काफी समय से घर में बेकार बैठे हैं। अगर सरकार ने इस समस्या के समाधान की तरफ नहीं सोचा तो सैकड़ों छात्रों का भविष्य चौपट हो सकता है। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए देश में ही मेडिकल कॉलेजों में दाखिला देने की व्यवस्था कराई जाए। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सुबे सिंह व ऋषि एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें