फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: गांव खुडाना की पहाड़ियों में तेंदुआ दिखने से फैली दहशत, सूचना पर पहुंची वन्य विभाग की टीम

Mon, 03 Jun 2024 12:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

तेंदुए का खुलासा जब हुआ जब सुबह छह बजे मंदिर का पुजारी अशोक मंदिर परिसर में पहुंचा और मंदिर परिसर से बत्तख गायब मिली। सूचना के बाद मौके पर वाइल्ड लाइफ की टीम भी पहुंची तथा जांच की। वाइल्ड लाइफ निरीक्षक चरण सिंह के नेतृत्व में पवन, लोकेश व रवि की टीम पहुंची।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना की पहाड़ियों पर बने मां चिल्लाय देवी मंदिर परिसर में तेंदुआ दिखाई देने से आसपास क्षेत्र में भय का माहौल है। बता दें कि गांव खुडाना की पहाड़ियों में करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर मां चिल्लाय देवी की मंदिर है। 
विज्ञापन


तेंदुए का खुलासा जब हुआ जब सुबह छह बजे मंदिर का पुजारी अशोक मंदिर परिसर में पहुंचा और मंदिर परिसर से बत्तख गायब मिली। सूचना के बाद मौके पर वाइल्ड लाइफ की टीम भी पहुंची तथा जांच की। वाइल्ड लाइफ निरीक्षक चरण सिंह के नेतृत्व में पवन, लोकेश व रवि की टीम पहुंची। पुजारी द्वारा टीम को सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो रात को 1:03 बजे तेंदुआ एक बत्तख को मुंह में दबाकर मंदिर परिसर से बाहर जाता दिखाई दिया।

पुजारी अशोक ने बताया कि मंदिर परिसर में आठ बत्तख पाली हुई थी। इनमें से एक बत्तख एक सप्ताह पहले गायब हुई तो उसने सोचा कि कोई ले गया होगा। लेकिन जब सोमवार सुबह छह बजे मंदिर परिसर पहुंचा तो वहां से एक बत्तख और गायब मिली तो संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो तेंदुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें