फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतें सहभागिता से कार्य करें: अनिल कुमार

विज्ञापन
फोटो संख्या: 80 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना  में पंचों को प्र​शिक्षण देते मोहित
विज्ञापन
कनीना। विकास एवं पंचायत विभाग के दिशा निर्देशानुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय कनीना में पंचों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवदीप सिंह ने की। इसमें अगिहार, आनावास, अकबरपुर नांगल, बाघोत, बचीनी, बवानिया, बेवल के पंचों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा पंचायती राज अधिनियम -1994 के मुख्य प्रावधान, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। मोहित कुमार ने जल जीवन मिशन संचालन एवं रखरखाव की नई नीति, ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के कर्तव्य एवं अधिकार के माध्यम से जल संरक्षण और व्यवहार परिवर्तन संप्रेषण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें