फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के बीच वोटों की बारिश

Mon, 25 Jan 2016 12:24 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में रविवार को नांगल चौधरी और निजामपुर खंड के वोटरों में खासा उत्साह देखा गया। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच लोगों ने सुबह 7:30 बजे से शाम चार बजे तक मतदान किया। दोनों ही खंडों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। शाम पांच बजे से रुझान और 5:30 बजे के बाद अनेक गांवों से नतीजे आने शुरू हो गए थे। निजामपुर के इस्लामपुरा में छुटपुट झगड़ा भी हुआ। दोनों ही खंडों में 86.6 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 107500 में से 93076 लोगों ने मतदान किया। बार्डर पर गांव होने के कारण इन गांवों में शांतिपूर्वक चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन


रविवार को नांगल चौधरी खंड की 43 पंचायतों तथा निजामपुर खंड की 28 पंचायतों के लिए चुनाव हुए। इसमें नांगल चौधरी में 18 पंचायत समितियों और निजामपुर खंड में 13 पंचायत समिति के अलावा जिला परिषद में नांगल चौधरी खंड के 16, 17 व 18, तथा निजामपुर खंड में 18, 19 व 20 वार्ड शामिल हैं।

इस्लामपुरा में हुआ झगड़ा
पंचायत चुनाव में निजामपुर खंड के इस्लामपुरा गांव में आपस में झगड़ा हो गया। इसके अलावा निजामपुर गांव के पोलिंग बूथ पर लोगों की ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस ने वहां पर लोगों को लाठियों से तितर-बितर किया।
विज्ञापन


इतने मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
नांगल चौधरी खंड में में कुल मतदाता 63617 थे, जिनमें 54989 ने मतदान किया। यहां 86.4 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वहीं निजामपुर खंड में 43883 वोटर थे। जिसमें 38292 लोगों ने मतदान किया। यहां 87.3 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

10 गांवों की मतगणना हुई नारनौल
निजामपुर खंड के 10 गांवों की मतगणना नारनौल में कराई गई। ये गांव बार्डर के पास लगते हुए गांव थे तथा यहां पर प्रशासन ने सतनाली के डिगरोता गांव जैसी घटना को होने से रोकने के लिए पंचायत भवन नारनौल में मतगणना कराने के प्रबंध किए हुए थे। जिसके कारण पंचायत भवन में लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें