फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो डूब जाएंगे... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 19 May 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार रात महावीर चौक पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में चौपाइयों का गायन किया।
विज्ञापन

इसमें गौरीशंकर शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, रामानंद शर्मा, प्रमोद गर्ग, तरुण सोनी, विजय हल्दिया, प्रशांत सैनी, चिंटू गुप्ता, नवीन जैन, नरेंद्र गर्ग, नवीन बंसल ने सुंदरकांड पाठ के दोहे पढ़े। मास्टर गौतम ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो डूब जाएंगे। नवीन बंसल ने कारोबार मेरा बालाजी चलावे, रामानंद शर्मा ने श्री राम से कह देना, राकेश गुप्ता ने लूट रहा लूट रहा बाबा का खजाना लूट रहा।
मुख्य यजमान रामकुमार सैनी व उनके परिवार के सदस्य रहे। सबसे पहले आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवा कर गणेश वंदना, राम धुन व हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोनी, विनोद सागवान, रमेश चंद्र, श्रीपाल यादव, राकेश यादव, महिपाल सैनी, भोलाराम, कालूराम, प्रवेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें