फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर करने के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 19 May 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा जिले में मुहिम चलाई हुई है। इस मुहिम के तहत जहां युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस द्वारा शुक्रवार शाम को कनीना के गांव चेलावास में वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थाना शहर कनीना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने गांव के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से युवाओं को समाज से जोड़ने और नशे जैसी बुराई के खिलाफ कारगर साबित हो सकते हैं। आयोजनों का उद्देश्य युवाओं की खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देना और उनकी ऊर्जा को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें