फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रंग रोगन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजीव गांधी खेल स्टेडियम का करीब 11.91 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है। वर्तमान में स्टेडियम में रंग-पेंट का काम शुरू कर दिया गया है जिससे परिसर की सुंदरता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि एजेंसी की ओर से खेल स्टेडियम में ट्रैक की मरम्मत व ट्रैक के चार तरफ बाउंडरी वॉल तैयार की जाएगी। वहीं स्टेडियम के टूटे नए दरवाजे लगवा दिए गए है, साथ ही रंग रोगन, बिजली- पानी फिटिंग, खिड़कियों के शीशे लगवाए जा चुके है। जल्द ही स्टेडियम का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
पिछले 13 वर्ष से महेंद्रगढ़ स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मरम्मत की दरकार थी। इसमें न तो ट्रैक है और न ही अन्य खेलों के मैदान आदि हैं। पूरा स्टेडियम बदहाल पड़ा हुआ था। इसका भवन भी जर्जर है और इसमें पानी, बिजली की भी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इससे खिलाड़ी केवल दौड़ लगाते हैं और साथ में पानी की बोतल लेकर आते हैं। लगातार 13 सालों से सुविधाओं की कमी झेल रहा स्टेडियम समय के साथ अस्तित्व खो रहा है। अब विभाग की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है।
खेल विभाग की ओर से इस स्टेडियम के लिए 11.91 लाख रुपये से स्टेडियम में जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों के सुविधाएं दुरुस्त होंगी। इसके बाद खिलाड़ी उचित प्रकार से तैयारी कर पाएंगे और उनको अभ्यास में गंदगी व अन्य बाधाएं आड़े नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें