फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर से जोरासी धाम तक निकाली पदयात्रा

Sun, 10 Mar 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। फाल्गुन मास और खाटू में लगने वाले श्याम मेले को लेकर शहर में भक्तों पर भी श्याम रंग चढ़ने लगा है। रविवार को राधे रानी संगठन की ओर से आठ किलोमीटर लंबी विशाल श्याम पदयात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा में शहर के सैंकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे। पदयात्रा हुडा सेक्टर एक के चमत्कारी बालाजी मंदिर से शुरू हुई जो गांव जोरासी स्थित श्याम मंदिर में जाकर संपन्न हुई। बालाजी मंदिर में सर्वप्रथम आचार्य क्रांति निर्मल ने विधिविधान से पूजन करवाया। इसके बाद जोरासी धाम के महंत कमलकांत शर्मा के सानिध्य में निशान यात्रा शुरू की गई। निशान पदयात्रा के दौरान सजा बाबा श्याम का दरबार लोगों के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। पदयात्रा में सभी श्याम प्रेमी बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए व डीजे की धुन पर श्याम भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। पदयात्रा के जोरासी धाम श्याम मंदिर में पहुंचने पर वहां भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने बाबा श्याम का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें