फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड वाहनों पर कसा शिकंजा

Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 ओवरलोड पर शिकंजा कसते हुए यातायात प्रभारी ने रविवार को अपनी टीम के साथ निजामपुर क्षेत्र में धर पकड़ करते हुए करीब डेढ़ दर्जन डंपरों को इंपाउंड किया है। इसके साथ ही प्रभारी ने नियम की अवहेलना करने वाले दो दर्जन मोटरसाइकलों का भी ई-मशीन से चालान किया तथा मौके पर ही भुगतान  करवाया। टीम की इस कार्यवाही को देखकर डंपर चालकों में हड़कंप मच गया।  जिससे अधिकतर डंपर सड़क किनारे खड़े नजर आए।
विज्ञापन

क्षेत्र के लिए नासूर बन  चुके ओवर लोड पर अंकुश लगाने के लिए यातायात इंचार्ज सांवत सिंह ने रविवार  को टीम के साथ विभिन्न सड़क मार्गों पर खड़े होकर शिकंजा कसा। ओवर लोड पर  कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिकारी ने 14 डंपरों के चालान व इंपाउंड किए।  इसी के साथ ही उन्होंने नियमों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चलाने वाले करीब बीस  बाइक सवारों का भी ई-मशीन से चालान किया गया। यातायात प्रभारी की कार्यवाही को देखकर अधिकतर ओवर लोड वाहनों के चालकों ने कार्यवाही से बचने के लिए अपने वाहन  को होटलों पर या फिर सड़क किनारे खड़ा कर लिया। इस अभियान में यातायात प्रभारी सांवत सिंह के साथ एएसआई रमेश कुमार, गार्ड सुभाष, बलवान व हवासिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें