फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से आक्रोश

Fri, 25 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की बैठक का उद्देश्य पहल गांव में उग्रवादी घटना में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ एवं यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव एवं सभा कि कार्यकारिणी के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सूबेदार रामस्वरूप यादव ने कहा की आम नागरिकों को इस घटना से सबक लेना चाहिए आगे से ऐसी अवस्था का सामना करने एवं निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर समाज सेवी मोहन लाल, सूबे सिंह, कप्तान सुरेंद्र सिंह, कप्तान मामराज सिंह, कप्तान सुरेश कुमार,लै• सज्जन सिंह, सूबेदार मेजर युद्धबीर सिंह, कोषाध्यक्ष सूबेदार हवा सिंह, सोमवीर सिंह, भाग मल, शेर सिंह, नारायण सिंह, सत्यपाल सिंह, शेर सिंह, रवि सिंह, रविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें