फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में 7128 विद्यार्थियों में से 6225 हुए पास

Tue, 13 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15गांव चंदपुरा ​स्थित विद्यालय में परीक्षा परिणाम के बाद प्रसन्न मुद्रा में विद्
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जिले के लिए निराशाजनक रहा है। इस बार 15वें पायदान पर महेंद्रगढ़ जिला पहुंच गया। इस बार जिले का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा, जबकि बीते वर्ष 92.99 रहा था।
विज्ञापन

जिले में 2024-25 में 7128 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 6225 विद्यार्थी पास हुए। इसके अलावा 686 बच्चों की कंपार्टमेंट और 217 विद्यार्थी फेल हो गए। इसी प्रकार प्राइवेट परीक्षा का परिणाम 84.47 प्रतिशत रहा। इसमें 103 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 87 विद्यार्थी पास हुए हैं और 16 फेल हुए हैं।
इसके अलावा ओपन स्कूल परीक्षा का परिणाम 42.63 प्रतिशत रहा। इसमें 190 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 81 पास हुए हैं। इसके अलावा ओपन स्कूल के 157 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 99 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम 63.03 रहा है। बता दें कि इस बार जींद 91.05 प्रतिशत के साथ पहला तो नूंह जिला 45.76 प्रतिशत के साथ अंतिम पायदान पर रहा है। वहीं रेवाड़ी जिला 89.06 प्रतिशत के साथ प्रदेश में छठे पायदान पर है।
विज्ञापन



इंसेट
चार साल बाद फिर 15वें पायदान पर जिला
प्रदेश में 2024 में पहला और 2023 में दूसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ जिला था। हालांकि महेंद्रगढ़ 2023 में भी पहला स्थान लेने में कुछ प्रतिशत की वजह से चूक गया था, लेकिन चार साल बाद जिला फिर से 15वें पायदान पर पहुंच गया है। वर्ष 2020 से पहले की बात करे तो 15वें स्थान से नीचे महेंद्रगढ़ जिला रहता था। इसके बाद 2021 से जिला प्रदेश में परचम लहरा रहा था, लेकिन इस बार फिर से पिछड़ गया है।




वर्जन:

महेंद्रगढ़ जिला इस बार 15वें पायदान पर रहा है। बीते वर्ष प्रदेश में पहले पायदान पर था। परीक्षा परिणाम को लेकर आंकलन किया जाएगा। जिले के 686 बच्चों का कंपार्टमेंट आया है। वहीं 217 छात्र फेल हुए हैं।- संतोष चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल
विज्ञापन




इंसेट
शिक्षा सत्र 2022-23 की स्थिति

परीक्षा दी 9005

पास हुए 7924

फेल 1081

पास प्रतिशत 88



शिक्षा सत्र 2023-24 की स्थिति

परीक्षा दी 7428
पास हुए 6907
फेल 78
पास प्रतिशत 92.99
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें