फोटो संख्या:-79 रावमावि दौगड़ा अहीर की छात्रा आचकी--स्रोत विद्यालय
कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर की छात्रा कुमारी आचकी ने 12वीं के कला संकाय में 500 से में 450 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनी है।
मजदूर पिता सतबीर सिंह व गृहणी माता दयावंती को भी अपनी बेटी पर गर्व है। दौंगड़ा अहीर की कुमारी आचकी साधारण परिवार से होते हुए भी माता-पिता के कुल संतानों में से आचकी छह नंबर की बेटी है। विद्यालय की टॉपर छात्रा आचकी ने बताया कि वह अध्यापक बनना चाहती है। अध्यापक समाज के लिए ऐसी पीढ़ी को तैयार करते हैं जो देश के विकास, व्यवस्थाओं में सराहनीय योगदान कर देश को आगे बढ़ाते हैं।
उनका उद्देश्य है कि वह भी अच्छी अध्यापक बनकर देशसेवा करेगी। पिता ने मजदूरी करते हुए हम सात भाई- बहनों को पाला है। पांच बहनें बड़ी वह एक छोटा भाई है। दिन में तीन से चार घंटे पढ़ाई करके घर के साथ घर के कार्याें में माता के साथ हाथ बटाती है। अध्यापक बनाकर पिता का नाम गर्व से ऊंचा करना है।