फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बुनियाद परीक्षा में जिले के 227 विद्यार्थियों में से 203 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में जिले के 203 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में 227 विद्यार्थी शामिल हुए थे। अब चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 10 मई को करवाई जाएगी। इसके बाद उन्हें बुनियाद केंद्र अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश हैं। मिशन बुनियाद के बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित हुई थी। इसमें जिले के 203 उर्तीण विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 10 मई को नारनौल के मॉडल संस्कृति स्कूल में करवाई जाएगी। अगर 136 विद्यार्थियों में से किसी चयनित विद्यार्थियों की अनुपस्थित रहेगी तो वेटिंग सूची में से विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में नौ विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। उनमें से छह विद्यार्थी उत्तीण हुए है। तीन विद्यार्थी की वेटिंग सूची में नाम डाला गया है।
विज्ञापन


खंडवार परिणाम
खंड कुल विद्यार्थी चयनित वेटिंग

अटेली 43 27 16
कनीना 35 24 11

महेंद्रगढ़ 56 41 15
नांगल चौधरी 40 26 14

नारनौल 29 18 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें