फोटो 1एमएसएमई केंद्र की ओर से नीतिगत प्रसार कार्यशाला में संबोधित करते करण सिंह।स्रोत डीआईपीआ
नारनौल। सेवा पर्व के तहत जिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र नारनौल और रेवाड़ी ने मिलकर कृषि विश्वविद्यालय, बावल में नीतिगत प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया।
मुख्य उद्देश्य जिले के एमएसएमई क्षेत्र को सरकारी नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं और सहयोगात्मक उपायों की व्यापक जानकारी प्रदान करना था जिससे स्थानीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धा बढ़े, रोजगार सृजन हो और क्षेत्र में सतत औद्योगिक विकास को नई गति मिले। प्रमुख योजनाओं का प्रसार और औद्योगिक भागीदारी कार्यक्रम की शुरुआत जिला एमएसएमई केंद्र रेवाड़ी के औद्योगिक विस्तार अधिकारी करण सिंह के स्वागत भाषण से हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य नरेश कौशिक का औपचारिक स्वागत किया गया। संवाद