फोटो 3 राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी मनाते प्राचार्या व
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के प्राणी शास्त्र विभाग के दो विद्यार्थियों ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में सहायक प्रोफेसर का पदभार संभाला है।
प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के दो विद्यार्थी जिसमें डॉ. प्रिया और डॉ. अमित ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में सहायक प्रोफेसर पद पर ज्वाइन किया है।
निशिका ने विश्वविद्यालय स्तर की एमएससी प्राणी शास्त्र की परीक्षा के द्वितीय सेमेस्टर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी तरफ मुस्कान शर्मा और कनुप्रिया ने सीएसआईआर वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित नेट जेआरएफ की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने इस उपलब्धि पर बेटियों को सम्मानित किया।इस मौके पर डॉ. सुधीर, डॉ. अनिष कुमार, डॉ. सोनू जागलान, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. ज्योती, डॉ. पूनम, डॉ. ज्योति जिंदल, डॉ. मनोज कनोजिया आदि स्टाफ सदस्यों ने बेटियों को शुभकामनाएं दी।