फोटो नंबर-01संगीतमय सुंदरकांड क पाठ करते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात सिंघाना रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क के पास संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया।
अजय शर्मा व जितेंद्र शर्मा ने यजमान विकास बंसल को पूजन कराया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। विजय हल्दिया, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा, दिनेश बारी, विजय जैन व नरेश मित्तल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। गायक अजय शर्मा, अनिल लख्खा, आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।