फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पारा<bha>@</bha> 44.70,बाजार से राैनक गायब

Tue, 20 May 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23नारनौल में दोपहर के समय बच्चे के सिर पर तौलिया ढक कर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में मंगलवार को अधिकतम 44.7 डिग्री सेल्सियस होने से आमजन का बुरा हाल होता जा रहा है। दोपहर में बाजार से भी रौनक गायब होती जा रही है। अब आमजन को बारिश का ही सहारा है।
विज्ञापन

नारनौल में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नारनौल का 12 मई को जहां न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के पास था, वहीं अब बढ़कर 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
मंगलवार को नारनौल में अधिकतम 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह से नारनौल प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में तीसरे नंबर पर रहा।
प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन का तापमान सिरसा 45.6 और रोहतक में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो-तीन दिन में बारिश की गतिविधि देखने को नहीं मिली तो 45 के पार अधिकतम तापमान पहुंच सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने दो-तीन दिन में अंधड़ और बूंदाबांदी होने की बात कही हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दो तीन दिन हरियाणा एनसीआर दिल्ली में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली से झुलसाने वाली गर्मी के स्थान पर उमसभरी पसीना छुड़ाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ेगा। 24 मई को अरब सागर पर एक चक्रवातीय तूफान बनने और उसके बाद 28 मई को बंगाल की खाड़ी पर भी एक डिप डिप्रेशन या चक्रवातीय तूफान बनने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि 28-31 मई के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से लोग बाजार आने से भी परहेज करने लगे हैं। अब सुबह और शाम को ही लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहे हैं। महावीर चौक के दुकानदार प्रवीण व योगेश ने बताया कि सप्ताह भर से सुबह और शाम के समय ही ग्राहक आ रहे हैं। 10 से 15 दिन पहले तक सुबह से शाम तक ग्राहक आते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें