फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आजाद चौक के सुंदरीकरण की संगठन के सदस्यों ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर भावपूर्ण नमन किया गया। नारनौल के ऐतिहासिक आजाद चौक पर उनकी प्रतिमा पर दीप जलाकर पुष्प वर्षा की गई। साथ ही आजाद चौक के सुंदरीकरण की मांग की गई। यह आयोजन आजाद चौक संगठन एवं एक दीया देश की आजादी के महानायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीर शहीदों के नाम मिशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

आजाद चौक संगठन के अध्यक्ष लोकेश निर्मल ने कहा कि हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शहीदों को दीप जलाकर नमन करना और उनके बलिदान को याद करना युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। मिशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों का बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि आजादी की राह में हर कदम पर मर मिटना ही हमारा संकल्प होना चाहिए।
आजाद चौक के सुंदरीकरण की मांग कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी एवं नगर आयुक्त से मांग की गई है कि नारनौल के ऐतिहासिक आजाद चौक का जीर्णोद्धार किया जाए। कार्यक्रम में लोकेश कुमार, पुरुषोत्तम आर्य, यादराम सैनी, सोनू मित्तल, अशोक सैनी, विजय कुमार, प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सैनी, अमित सैनी, हरिओम सैनी, लख्मीचंद सैनी, विकास लाठर, राकेश सोनी, देव शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अमरिंदर सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें