मंडी अटेली। अटेली पुलिस ने सोमवार को गांजे की बिक्री करने वाले एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। अटेली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अटेली के वार्ड नंबर सात में एक युवक अपनी दुकान में गांजा बेचता है। अगर छापा डाला जाए तो नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस ने टीम तैयार कर उसकी दुकान के पास पहुंची। पुलिस को आता देखकर वह दुकान से बाहर जाने की कोशिश करने लगा। तभी पुलिस ने उसको काबू कर लिया। जब पुलिस ने उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अटेली के वार्ड नंबर सात निवासी सुभाषचंद्र बताया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली जानी पर सफेद रंग के पजामा की दाहिनी जेब से एक काले रंग की पॉलिथीन बरामद हुई। पॉलिथीन की जांच की तो उसके अंदर से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन किया गया तो 65 ग्राम हुआ। अटेली पुलिस व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद