फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ओपीडी व खून समेत दूसरी जांचें ट्राॅमा सेंटर में होंगी

Tue, 16 Sep 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07ट्रामा सेंटर मे ओपीडी संचालन शुरू करने के लिए दवाओं को ले जाते स्वास्थ्य कर्मच
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन की मरम्मत की जा रही है। मरम्मत शुरू हुए करीब 10 दिन हो चुके हैं लेकिन निर्माण कार्य व ओपीडी का संचालन साथ किया जा रहा था। इससे हादसों का खतरा भी बना था।
विज्ञापन

अब मंगलवार को कुछ ओपीडी का संचालन ट्राॅमा सेंटर में किया गया। वहीं बुधवार से ओपीडी व खून सहित अन्य जांच ट्राॅमा सेंटर में होंगी लेकिन अल्ट्रासाउंड और गायनी वार्ड पुराने भवन में ही संचालित रहेंगे। पुराने भवन की मरम्मत कार्य होने तक ट्राॅमा सेंटर में ओपीडी संचालित रहेगी और मरम्मत कार्य के बाद ओपीडी दोबारा पुराने भवन में संचालित की जाएगी।
गौरतलब है कि पुराने भवन में मरम्मत के लिए कुछ जगह से छत को तोड़ा गया है, जिसका मलबा भवन के फर्श पर बिखरा हुआ है। टूटी व दरार पड़ी छत के नीचे बैठकर लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था। शौचालय में भी मरम्मत का कार्य चल रहा था और निर्माण कार्य के दौरान उड़ती धूल-मिट्टी के कारण मरीजों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


वर्जन
मरम्मत पूरी होने तक अस्थायी तौर पर ओपीडी का संचालन ट्राॅमा सेंटर में किया जाएगा ताकि मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े और सुगमता से निर्माण कार्य किया जा सके।-डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें