फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब जरूरतमंदों के लिए चला रहा डायलिसिस सेंटर : राजकुमार

Tue, 16 Sep 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10 नारनौल के निजी होटल में प्रेसवार्ता करते रोटरी क्लब नारनौल सिटी के सदस्य।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी ने मंगलवार को क्षेत्र में चल रहे रोटरी प्रोजेक्ट्स एवं भविष्य में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। क्लब में प्रेस वार्ता में रोटरी प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया कि रोटरी क्लब नारनौल सिटी समय समय पर जनहित कार्य करती रहती है।
विज्ञापन

इंटरनेशनल संस्था रोटरी क्लब की नारनौल इकाई रोटरी क्लब नारनौल सिटी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन, पानी, शौचालय, डायलिसिस सेंटर, मोक्षवाहन एवं सिलाई सेंटर आदि सुविधाएं दी जा रही हैं। राजकुमार चौधरी ने बताया कि रोटरी रसोई रोटरी क्लब की ओर से शहर में स्थाई प्रोजेक्ट रोटरी रसोई में करीब 6 से भी अधिक वर्षों से मात्र दस रुपये में प्रतिदिन करीब 300 जरूरतमंद लोगों को बिल्कुल स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं ताजा भरपेट भोजन लगातार मुहैया करवाया जा रहा है।
इस अवसर पर गोपाल मित्तल, दिनेश भार्गव, प्रवीण संघी, विनोद चौधरी, राजकुमार यादव एडवोकेट, नरेश गोगिया, डॉ. हितेश वर्मा, संजय गर्ग, विजय जिंदल, हितेंद्र मित्तल, संदीप शुक्ला, नवीन गुप्ता, मधुर गर्ग, डॉ. एमएम रावत, विवेक अग्रवाल, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें