फोटो संख्या:75- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक---स्रोत- ग्रामीण
सेहलंग। महेंद्रगढ़ रोड पर गांव बवाना नहर के पास शुक्रवार को कार से बाइक की टक्कर में गांव सेहलंग निवासी अभिमन्यू (22) की मौत हो गई। हादसे ने घर के इकलौते बेटे व तीन बहनों के भाई को छीन लिया। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर आगामी जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर को हादसा उस समय हुआ जब अभिमन्यू किसी काम से उसके पिता शीशराम के साथ महेंद्रगढ़ शहर आ रहा था। इसी दौरान जब वह बवाना नहर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार से बाइक की भिडंत हो गई।
अभिमन्यू के पिता गांव सेहलंग निवासी शीशराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर उसके बेटे अभिमन्यू के साथ किसी काम से महेंद्रगढ़ शहर जा रहा था। जब वह बवाना नहर के पास पहुंचे तो इसी दौरान महेंद्रगढ़ की ओर से आ रही सफेद रंग की कार चालक ने तेज गति व लापरवाही से कार चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह दूर जा गिरा व उसे हल्की चोटें आई जबकि अभिमन्यू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों व राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया।
तीन बहनों के इकलौत भाई की मौत
ग्रामीणों के अनुसार अभिमन्यू तीन बहनों का इकलौत भाई है जिनमें से दो बहनें शादीसुदा हैं। अभिमन्यू ने हाल ही में आईटीआई पास की थी तथा वह नौकरी की तैयार कर रहा था। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं मृतक अभिमन्यू के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
फोटो संख्या:75- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक---स्रोत- ग्रामीण