फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से झज्जर के लिए महज एक बस

विज्ञापन
फोटो संख्या:67-बस स्टैंड  महेंद्रगढ़---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बस स्टैंड से झज्जर के लिए महज एक ही बस है। झज्जर के लिए सुबह आठ बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को झज्जर जाने के लिए रेवाड़ी से बस पकड़नी पड़ती है।
विज्ञापन

यात्री रामनिवास, सुमित, राहुल, दिनेश ने बताया कि यह बस झज्जर से सुबह 5 बजे रवाना होकर सुबह सात बजे महेंद्रगढ़ पहुंचती है। उसके नारनौल के रवाना हो जाती है। वहीं वापसी में यह बस नारनौल से चलकर महेंद्रगढ़ सुबह आठ बजे पहुंचती है।
उसके बाद झज्जर के लिए रवाना हो जाती है। उसके बाद कोई बस सेवा नहीं है। झज्जर जाने के लिए यात्रियों को रेवाड़ी डिपो का सहारा लेना पड़ता है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से करीब 600 से अधिक यात्री अपने कार्य के लिए आवागमन करते है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद बस सेवा नहीं होने से महेंद्रगढ़ से झज्जर या फिर झज्जर से महेंद्रगढ़ आने वाले व्यक्तियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्र के लोग महेंद्रगढ़ से झज्जर के लिए सुबह के बाद बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। अगर सुबह के बाद बस सेवा शुरू होती है तो सतनाली, महेंद्रगढ़ व कनीना के लोगों को काफी फायदा होगा।
-

- वर्जन:
महेंद्रगढ़ से झज्जर के लिए सुबह आठ बजे की बस सेवा है। यात्रियों की ओर से सुबह के बाद बस सेवा शुरू करने के लिए कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर मांग आती है तो महाप्रबंधक के संज्ञान में डाला जाएगा। -हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें