महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने की वजह से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 50 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में केवल चार सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं।
तीन वर्ष पहले नगरपालिका की ओर से 55 लाख रुपये से लोक निर्माण विश्राम गृह, नागरिक अस्पताल के पास, हुड्डा पार्क, मोदाश्रम के पास सार्वजनिक बनाए गए थे। दुकानदारों मजबूरी में खुल्ले में शौच करने को मजबूर हैं। प्रतिदिन बाजार में 7 हजार से अधिक लोग अपनी जरूरतों के लिए शहर आते हैं।
यहां पर नहीं है शौचालय
शहर के मसानी चौक, बालाजी चौक, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, विश्वकर्मा चौक, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक, ढाल बाजार, शंकर मार्केट, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सराफा बाहार, 11 हट्टा बाजार आदि स्थानों पर शौचालय नहीं बन रहे है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। शौच के लिए व्यापारी व आम आदम इधर-उधर भटकते रहते हैं।
परशुराम चौक पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण लाेगों को मजबूरी वश बाजार की गलियों में शौच करना पड़ रहा है। उन्होंने नगरपालिका से मांग की है कि शीघ्र ही सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए ताकि लाेगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
शिवम जांगड़ा, दुकानदार
सब्जी मंडी रोड पर शौचालय नहीं होने के कारण दुकानदार व ग्राहक खुले में शौच करने के लिए मजबूर है। दुकान पर अनेक लोग सामान खरीदने आते है। शौचालय के अभाव में परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
ढिल्लू, दुकानदार
शहर के मुख्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन हजारों दुकानदार के साथ-साथ आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी होती है। जबकि महिलाओं को और अधिक परेशानी होती है।
घनश्याम, दुकानदार
बाजार में सामान लेने की लिए आते है। बालाजी चौक पर शौचालय नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनाना चाहिए ताकि उनको किसी तरह की परेशानी ना हो।
लक्ष्मीकांत, दुकानदार
आचार संहिता लगी हुई है। सार्वजनिक शौचालय के लिए बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। शीघ्र ही टेंडर पास करके जहां भी शौचालय की समस्या है उसको दूर किया जाएगा। इसके साथ-साथ जहां पर कर्मचारी नहीं वहां पर कर्मचारी भी लगाए जाएंगे।
रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
फोटो संख्या:60- दुकानदार ढिल्लू--संवाद
फोटो संख्या:60- दुकानदार ढिल्लू--संवाद