नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पांच अक्तूबर तक जिले में 3640 केस सामने आए। इसमें 2244 पुरुष और 1396 महिलाएं शामिल हैं। जिला महामारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि कुल संक्रमितों में से सिर्फ 373 मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली। 3178 की कांटेक्ट हिस्ट्री मिली थी, 89 लोगों के संक्रमित होने के कारण अज्ञात हैं। वहीं 210 लोगों में संक्रमण के लक्षण मिले। जिले में नारनौल में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि जिले में बीमारी पहले कम हो रही है। ऐसे लोग घर से बाहर निकलते ही मास्क जरूरी लगाएं। सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस जरूरी रखें।
लॉकडाउन के दौरान महेंद्रगढ़ जिला कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त था। इसके बाद जब अनलॉक लागू हुआ तो लोगों ने लापरवाही बरती और संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा। जिले में सात मई को कोरोना का केस सामने आया था। मई में 42, जून में 242, जुलाई में 522 और अगस्त के अंत तक 940 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके थे। वहीं सितंबर की बात करें तो 1699 मामले सामने आए।
1695 ग्रामीण और 1962 शहरी एरिया में मिले पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 3640 मरीजों में से 1695 ग्रामीण और 1962 शहरी एरिया में पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें अटेली सीएचसी क्षेत्र में 647, दौचाना में 242, कनीना में 287, महेंद्रगढ़ में 285, नांगल चौधरी में 426, नारनौल में 1300, सतनाली में 120, सेहलंग में 144 व नांगल सिरोही सीएचसी एरिया में 206 मरीज मिले। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार अनलॉक में लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
उम्रवार मरीज
0-5 आयु वर्ग में 104
6-15 आयुवर्ग में 319
16-25 आयुवर्ग में 699
26-35 आयु वर्ग में 898
36-45 आयु वर्ग में 683
46-55 आयु वर्ग में 443
56 से ऊपर आयु वर्ग में 494
नोट : बीमारी से सबसे अधिक पीड़ित युवा वर्ग है।
रोजगार के अनुसार संक्रमित
आर्मी/पुलिस/सीआरपीएफ/आईटीबीपी 79
ड्राइवर 26
हाउस वाइफ 917
मजदूर 378
सरकारी कर्मचारी 170
छात्र 841
सिक्योरिटी गार्ड 35
हेल्थ केयर 57
अन्य 1137
कनीना क्षेत्र में मिले चार संक्रमित
कनीना। शुक्रवार को कनीना क्षेत्र में चार नए संक्रमित मिले हैं। नागरिक अस्पताल कनीना के सुनील ने बताया कि संक्रमितों में कनीना से दो, छितरौली गांव से एक, नौताना से एक शामिल हैं। एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगाकर रखें।