फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह में महज 20 प्रतिशत ही हुआ है 11 हट्टा बाजार सड़क का निर्माण

Sun, 15 Jun 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64-भगवान परशुराम चौक के नजदीक पक्के अतिक्रमण तोड़ने के बाद मलबा उठाती बुलडोजर--संवा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण का कार्य दो माह के समय में महज 20 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। शहर का मुख्य बाजार होने के कारण कछुआ गति से चल रहे निर्माण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पिछले पांच साल से विवादों में चल रहे इस मार्ग का निर्माण छह माह के समय में पूरा करने की समय सीमा रखी गई थी। लेकिन, जिस गति से काम चल रहा है उस गति तय समय में पूरा करना जिम्मेदारों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

21 अप्रैल को विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। जिम्मेदारों ने 20 दिन बीत जाने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था। वहीं सड़क के दोनों ओर पक्के अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए भी लंबे समय से नगरपालिका की ओर से कार्रवाई की जा रही है। दो दिन में यहां अतिक्रमण हटाया जा सका। लेकिन, लंबे समय से पड़ा रहा मलबा लोगों के लिए जी का जंजाल बना रहा। शहर का सबसे व्यस्त बाजार होने के कारण दो माह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हीं ठेकेदार की ओर से जब निर्माण कार्य शुरू किया गया तो शहरवासियों ने निर्माण में हल्की गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया था। इसके पांच दिन बाद निर्माण शुरू हो पाया था। कॉलेज मोड से एक तरफ से निर्माण शुरू कर दिया जो अभी तक मोहल्ला बास के विद्यालय तक ही पहुंच पाया है।

शहरवासियों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। वहीं नपा की ओर से हटाए गए अवैध अतिक्रमण के मलबे को हटाने के कार्य में तेजी लाई गई है। सोमवार तक इसे पूरी तरफ से साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें