फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में 7 स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़--स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उपलब्ध सात स्नातक पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी पीजी) के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए 23 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं के अध्ययन-अध्यापन, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास व रोजगार सृजन की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले करेगा। हकेंवि में सत्र 2025-26 में सीयूईटी के अंतर्गत सात स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। दाखिले सीयूईटी 2025 (यूजी) परीक्षा के माध्यम से होंगे। ऑनलाइन आवेदन व अन्य विवरण के लिए वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें