फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ब्लूटूथ की खरीददारी पड़ी भारी,खाते निकले बीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी थाना एरिया में एक महिला को ऑनलाइन ब्लूटूथ खरीदना भारी पड़ गया। महिला के खाते से बीस लाख रुपये की ठगी हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुरानी सराय निवासी राजेश कश्यप का कपड़े का काम है। जबकि, पत्नी सीमा ब्यूटी पार्लर चलाती है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश ने बताया कि 15 फरवरी को पत्नी सीमा के पीएनबी खाते से किसी ने बीस लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने बताया कि पांच दिन पहले पत्नी सीमा ने अमेजन कंपनी से ऑनलाइन ब्लूटूथ मंगवाया था। जिनकी पेमेंट 3600 रुपये बैंक अकाउंट से की थी। पीड़ित को बाद में लगा की ब्लूटूथ महंगा है तो आर्डर कैंसिल कर दिया, लेकिन पेमेंट किए हुए पैसे खाते में नहीं आए। पीड़ित ने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन किया। जहां कर्मचारी ने कहा कि खाता नंबर दे दो पेमेंट डलवा दी जाएगी। 17 फरवरी को पत्नी बैंक गई तो पता चला की रकम आने की बजाए खाते से बीस लाख निकाल गए है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बैंक से पूरी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें