फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कॉलेजों में दाखिले के लिए 19 मई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 18 May 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद अब कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दाखिले संबंधित सभी दिशा निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी 14 कॉलेजों में 19 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे। प्रत्येक छात्र ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी बिंदुओं को सोच समझ कर सामने ही भरें। यदि आवेदन प्रक्रिया में उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा हो तो वे राजकीय महाविद्यालय नारनौल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थापित की गई हेल्प डेस्क से जानकारी ले सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करते छात्र द्वारा की गई किसी भी गलती का बाद में सुधार होना मुश्किल हो जाता है। आवेदन करते समय थोड़ी सी भी गलती के कारण नाम लिस्ट में नहीं आ पाता है। नई शिक्षा नीति के कुछ विषयों को दूसरे विषयों में मर्ज किया गया है। कुछ विषयों का नाम भी बदला गया है। इसमें अब मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को बीएससी मेडिकल के स्थान पर बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस विषय को चुनना होगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार नान मेडिकल लेने वाले विद्यार्थियों को बीएससी नॉन मेडिकल के स्थान पर बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस विषय का चुनाव करना होगा। यहीं नहीं बीएससी कंप्यूटर साइंस कोर्स को अब बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंस विषय में मर्ज किया गया है, जो कि अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय कोर्स सूची में देखने को नहीं मिलेगा।
इसी प्रकार मेडिकल साइंस व नॉन मेडिकल विषय भी सूची में दिखाई नहीं देंगे। इस प्रकार कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी यह विषय चुनना होगा। इसके अलावा एससी कैटेगरी को भी दो भागों में बांटा गया है इसमें एससी व डीएससी कैटेगरी बनाई गई है। छात्र आवेदन करते समय कैटेगरी प्रमाण भी ठीक से भरे। इसके अलावा खेल व अन्य प्रमाण पत्रों को भी महत्व दिया जाता है इसलिए जिस छात्र के पास हो वे उसे भी अवश्य भरे।
वर्जन-
उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करने संबंधित निर्देश जारी किए हैं। 19 मई से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा। इसके बाद विद्यार्थी यूजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्याथीZ ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी को सही प्रकार से भरें। विद्यार्थी यदि कोई छूट संबंधित दस्तावेज लगाता है तो उसे दाखिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करे, ताकि नियमानुसार उसे दाखिला मिल सके। आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो छात्र महाविद्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क से जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन

डॉ. सतीश सैनी, दाखिला नोडल अधिकारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें