महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में दो सप्ताह के दौरान प्याज की 40 टन आपूर्ति घटकर अब 20 टन रह गई है। हर साल राजस्थान के सीकर जिले से प्याज की महेंद्रगढ़ में अधिकांश आपूर्ति होती है।
थोक में सात से आठ रुपये प्रति किलोग्राम व रेहड़ी व दुकानों पर पहुंचे के बाद प्याज 20 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है। सब्जी मंडी में प्याज मांग मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं होने से अब आने वाले दिनों में भावों में भी हल्की वृद्धि की संभावना व्यापारियों द्वारा जताई जा रही है। मंडी में इसके थोक भाव सात से आठ रुपये प्रति किलोग्राम हैं जो रेहड़ी व फड़ी वालों तक पहुंचते-पहुंचते 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो जाती है।
व्यापारियों के अनुसार अब बरसाती सीजन शुरू होने के बाद मांग के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। दो सप्ताह पहले जहां प्रतिदिन 60 टन की आपूर्ति थी वहीं अब यह महज 20 टन ही रह गई है।
राजस्थान के सीकर क्षेत्र की प्याज की यहां बड़ी मांग है। इस समय मंडी में थोक के भाव सात से आठ रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि फुटकर में 20 रुपये के हिसाब से बिक रही है। इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में प्याज की बड़ी मांग है। - पवन सैनी, दुकानदार
आढ़त पर सात से आठ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। सब्जी मंडी में प्याज 20 रुपये किलो तक बिक रही है। चार-पांच दिन बाद प्याज का दाम 25 रुपये किलो के हिसाब बिकने की संभावना है।
प्रवीण सैनी, दुकानदार
गर्मी के मौसम में प्याज की अधिक मांग होती है। इसलिए लोग प्याज की अधिक खरीद करते हैं। वैसे तो सालभर आमजन की थाली से लेकर सब्जी के तड़के में शामिल होने के कारण इसकी मांग रहती है। - महेंद्र, दुकानदार
दो सप्ताह के दौरान अन्य मंडियों से प्यास की आपूर्ति लगातार घट रही है। पहले जहां प्रतिदिन औसतन 60 टन की आपूर्ति होती थी वहीं अब यह बारिश के सीजन के शुरू होने के बाद घटकर 20 टन ही रह गई है। इसके कुछ भावों में हल्की वृद्धि भी हो सकती है।
नरेश यादव
फोटो संख्या:-68 महेंद्रगढ़ सब्जी में प्याज बेचते हुए दुकानदार--संवाद
फोटो संख्या:-68 महेंद्रगढ़ सब्जी में प्याज बेचते हुए दुकानदार--संवाद
फोटो संख्या:-68 महेंद्रगढ़ सब्जी में प्याज बेचते हुए दुकानदार--संवाद
फोटो संख्या:-68 महेंद्रगढ़ सब्जी में प्याज बेचते हुए दुकानदार--संवाद