फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता-पिता की ईश्वर मानकर सेवा करनी चाहिए

Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की तीनों इकाइयों द्वारा पुरानी सराय के माता मसानी मंदिर में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं के बीच समाजसेवी अरुणा जांगड़ा व वेद प्रकाश आर्य पहुंचे। वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि स्वयंसेविकाओं को माता-पिता की ईश्वर मानकर सेवा करनी चाहिए। शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश यादव की पत्नी सुमन यादव ने शिरकत की। इसके अलावा प्रकाश यादव व कृष्णा यादव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची।
प्राचार्य प्रो. यशपाल शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए डॉ. ममता शर्मा ने बताया सात दिन चले इस शिविर में छात्राओं ने अनुशासन में रहकर समाजसेवा के कार्य किए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय की प्राचार्य परमजीत यादव व कांशीराम पार्षद का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुमन यादव ने कहा कि एनएसएस कैंप सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इस तरह के आयोजन में छात्राओं को बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें