फोटो 2नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों से हाल-चाल जानती शैलजा गुप्ता।स्रोत:डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने शनिवार को सिविल अस्पताल में स्थित नशामुक्ति केंद्र और पुलिस लाइन में सेफ हाउस का निरीक्षण किया।
सीजेएम शैलजा गुप्ता ने नशामुक्ति केंद्र में मरीजों से हाल-चाल पूछा। साथ ही उन्होंने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है, बल्कि पैसे की बर्बादी व घर की भी बर्बादी होती है। इसलिए जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में सेफ हाउस का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया। इस अवसर स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. अनिल, पुलिस विभाग से एसआई भगवंत मान मौजूद थे।