फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पौधा जरूर लगाना चाहिए : शैलजा गुप्ता

Mon, 23 Sep 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कनीना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की ओर से पितामह कान्हसिंह कॉलेज कनीना, गोशाला कनीना, प्राथमिक पाठशाला रामबास में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा न्यायिक प्राधिकरण शैलजा गुप्ता ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कनीना उपमंडल के विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलजा गुप्ता ने अपने संबोधन में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। एसडीजेएम प्रवीण कुमार ने भी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कनीना बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ओपी रामबास, पूर्व प्रधान दीपक चौधरी कनीना, पूर्व प्रधान कुलदीप रामबास, उप प्रधान सुनील ककराला, पितामह कान्हसिंह कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार, गोशाला के प्रधान यादवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें