नारनौल। रामकरण दास कॉलोनी में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ पर सैनी धर्मशाला मोहल्ला पीरआगा से प्राचीन पथवारी श्याम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने कलश उठाया।
दोपहर में पंडित रवि कृष्ण शास्त्री ने कथावाचन किया। पंडित रवि कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अनुशासित जीवन के साथ मनुष्य जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करना कर सकता है, इसलिए लोगों को हर परिस्थिति में अनुशासन और धैर्य बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य श्याम श्रीवास्तव, राकेश, विनित सैनी, सुभाष भगत, सुरेश सैनी व मास्टर सुनील कुमार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।