फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में एक और आरोपी काबू

Thu, 29 May 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- जान से मारने की नियत से फायर करने के आरोप में सीआईए टीम की गिरफ्त में आरोपी सोम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गाड़ी रुकवाकर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीमों ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमबीर निवासी घिलोठ रोहतक के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिकायतकर्ता राहुल वासी खातौद ने थाना सदर महेंद्रगढ़ में मार्च 2023 में शिकायत देते हुए बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और अपने खेत से लेबर लेने कैंपर गाड़ी लेकर खेत जा रहा था। रास्ते में एक बोलेरो उसके पीछे लग गई। वह अपनी गाड़ी मोड़कर गांव की तरफ निकल गया। गांव खातौद में बोलेरो उसकी गाड़ी के सामने आकर रुकी और बोलेरोसे कुछ लड़के उतरे जिनमें से एक के हाथ में अवैध हथियार था। शिकायतकर्ता अपनी कैंपर गाड़ी से उतरकर भाग गया। आरोपितों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें