फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नौ गांवों में किसानों से किया सीधा संवाद

Thu, 29 May 2025 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- धनौंदा में किसानों को कृ​षि के प्रति जागरूक  करते कृ​षि वैैज्ञानिक --स्रोत- केव
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत नौ गांवों में किसानों से सीधा संवाद किया गया। केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सिगड़ा, झूक, अगिहार, माजरा खुर्द, माजरा कलां, लावन, धनौंदा, खरकड़ाबास, खेड़ी-तलवाना में किसानों को जानकारी दी गई। किसानों ने योजनाओं व कृषि समस्याओं पर वैज्ञानिकों से राय ली गई।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में किसानों के साथ सीधा संवाद किया गया। इस दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों में समन्वित कृषि क्रियाओं तथा कीट प्रबंधन पर बल दिया। साथ ही मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती, ड्रोन से छिड़काव तकनीक और विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जिले में किसानों के लिए लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने बताया की केंद्र के तीन वैज्ञानिकों की टीम के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने इस अभियान में आज लगभग 850 किसानों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान गांवों के सरपंचों ने बताया कि इस तरह के अभियान से निश्चित रूप से जिले के किसानों का फायदा होगा और यह अभियान 12 जून तक इसी तरह आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें