फोटो संख्या:64- गांव भोजावास में श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान झूमती महिलाएं--स्रोत आयोजक
कनीना। भोजावास के सेठ बोदन मंदिर की धर्मशाला में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्देवी भागवत कथा में तीसरे दिन आचार्य ने आदिशक्ति मां की महिमा का वर्णन किया गया। व्यास पीठ पर विराजमान पंडित हेमराज भारद्वाज ने बताया कि देवी भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिल जाती है।
इस दौरान एक स्वचालित पुष्पक विमान प्रकट हुआ, जो तीनों देवों को ब्रह्म लोक, शिव लोक और बैकुंठ से होते हुए अमृत समुद्र के निकट मणि द्वीप तक ले गया। इस दौरान स्नेहलता शर्मा, भारती, रचना, हेमलता, ग्यारसी, शरबती, राखी, प्रियंका, अन्नू राधा, पूजा, मनीषा, संजू, सुरेश आदि मौजूद रहे।