फोटो संख्या:62- कनीना में श्रीमद्भागवत कथा में कथा का रसपान करती महिला श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
- फोटो : टूंडला तहसील में एसडीएम अनुराधा सिंह को ज्ञापन देते अधिवक्तागण
कनीना। श्री श्याम मंदिर कनीना में श्रीमद्देवी भागवत कथा के पांचवें दिन की कथा में भगवान की कृष्ण लीला का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित महेश चंद्र पतसारियां वृंदावन वाले ने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भगवान श्रीकृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण उसको मौत के घाट उतार देते हैं। इस अवसर पर हंसराज अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, नितिन गुप्ता, योगेश अग्रवाल, सौरभ ऋतिक जतिन, राधा, प्रियंका, नेहा आदि मौजूद रहीं।