फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थनवास में एक परिवार के पांच सदस्यों समेत 10 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
रामनगर कालोनी में बेरिकेड लगाया गया। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 211 हो गई है। दूसरी ओर पांच कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 151 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 59 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 10 मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी ली है। उन्होंने संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग की जाएगी। गांव थनवास में एक परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 95 वर्षीय महिला समेत परिवार के अन्य लोग शामिल हैं। इस परिवार का एक व्यक्ति पहले कोरोना संक्रमित मिला था। इसके संपर्क में आने पर अन्य संक्रमित हुए हैं। वहीं नांगल चौधरी शहर में कोरोना संक्रमित युवक शामली यूपी से आया था। इसके अलावा अटाली की ढाणी में युवक मिला कोरोना पॉजिटिव मानेसर मारुति कंपनी में काम करता है। पीएचसी सीहमा के प्रभारी डॉ. जगमोहन, स्वास्थ्यकर्मी रणधीर, शारदा, सुमन, आशावर्कर रजनेश, सुमन व देवकला के साथ पहुंचे और आसपास के 45 घरों के 250 लोगों की स्क्रीनिंग की। डॉ. जगमोहन ने बताया कि युवक 23 जून को मानेसर की मारुति सुजुकी कंपनी से गांव आया था। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। संक्रमित युवक की कोई हिस्ट्री नहीं मिली है तथा ना ही कोई विशेष कोरोना लक्षण दिखाई दिया है। युवक को 14 दिन घर में ही एकांतवास में रखा गया है। घर के आसपास बैरिकेड लगाकर प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं रिवासा का युवक एमबीबीएस की पढ़ाई करता है और विदेश से आया है। बचीनी का पहले से संक्रमित का कांटेक्ट है।
कोरोना को हराकर खतरीपुर लौटा युवक, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
सीहमा खंड तके गांव खतरीपुर में एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिला युवक शुक्रवार कोरोना को हराकर कोविड-19 केयर सेंटर पटीकरा से अपने गांव खतरीपुर लौट आया। सरपंच खतरीपुर राजेश देवी के पति परविंद्र ने बताया कि युवक के कोरोना संक्रमित होने से गांव में भय हो गया था। चूंकि गत दिनों युवक के बड़े भाई की ब्लड कैंसर के बाद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गुरुग्राम में मृत्यु हो गई थी। उसी के संपर्क में आने के बाद युवक कोरोना पॉजिटिव हुआ था। वसीहमा में एक सप्ताह पूर्व लौटे युवक को कोरोना मुक्त एवं पूर्ण स्वस्थ का प्रमाण-पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन

6400 सैंपल भेजे गए हैं
सीएमओ ने बताया कि 7 मोबाइल टीमों ने 389 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 351 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 26 जून तक 72842 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 43071 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6400 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 243 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची :
थनवास - 5, नांगल चौधरी-1
रिवासा -1
बचीनी - 1
खेड़ा - 1
अटाली -1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें