कोटिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात गांव नाहड़ निवासी इंदर सिंह महेंद्रगढ़ स्थित अपनी ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था।
कनीना क्षेत्र के गांव कोटिया बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में रेवाड़ी जिले के गांव नाहड़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात गांव नाहड़ निवासी इंदर सिंह महेंद्रगढ़ स्थित अपनी ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। कोटिया बस स्टैंड के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक इंदर सिंह के पुत्र साहिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता इंदर सिंह ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर रिपेयरिंग करने की दुकान कर रखी है।
हर रोज बाइक से अपने घर नाहड़ खंड कोसली जिला रेवाड़ी में आवागमन करता था। रविवार रात को भी दुकान पर काम करके अपने गांव आ रहा था। गांव कोटिया बस स्टैंड के पास नाहड़ की तरफ से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया व आसपास के लोगों ने उप नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक इंदर सिंह का एक बेटा साहिल है जो अभी अविवाहित है और एक निजी कंपनी में कार्यरत है।