फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के गिलास के रेट को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत, तीन पर केस दर्ज 17-39-29

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली-कनीना रोड पर मंगलवार की रात अंडे की रेहड़ी पर पानी के गिलास के मूल्य को लेकर हुए झगड़ा हो गया। जिससे चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात पर हत्या व आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने नारनौल नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव उनिदा निवासी, अजीत कुमार, नवीन कुमार, दिनेश कुमार तथा अनिल कुमार मंगलवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार से कनीना रोड पर केजीएस होटल के समीप एक रेहड़ी पर पानी का गिलास लेने गए थे। गिलास के रेट को लेकर कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। उनींदा निवासी नवीन कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दिनेश, अनिल कुमार व अजीत कुमार के साथ निजी काम से अटेली आये थे। गाड़ी को दिनेश कुमार चला रहा था। जब अटेली-कनीना सड़क पर एक ठेके के पास पहुंचे तो उसके सामने अंडे व पकौड़े की रेहड़ी लगा रखी थी। गाड़ी रोककर डिस्पोजल गिलास लेने गये तो तो रेहड़ी वाले ने एक डिस्पोजल गिलास के पांच रुपये बताये। इस पर नवीन ने कहा पांच रुपये बहुत ज्यादा है। इसके दो या तीन रुपये ले लो। इसी बात पर कहासुनी हो गई। वहां पर खड़े तीन लड़कों में से एक ने नवीन को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका नाम जितेंद्र बता रहे थे। जितेंद्र व उनके दो अन्य साथियों जिसमें एक का नाम अरुण मेरठिया बोल रहे थे। यह तीनों दुकान के अंदर गये। जिसमें जितेंद्र तंदुर बनाने वाला सरिया, अरुण चाकू और तीसरा डंडा लेकर आया। तीनों झगड़ा करने लगे और अरुण ने अजीत (32) के छाती में चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजीत को सामान्य अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि उनींदा निवासी नवीन ने शिकायत दी है कि उसके साथी अजीत की चाकू मार कर हत्या की गई है। तीनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया गया है। उनसे और पूछताछ की जा रही है। अजीत के दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें