फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक की मौत, दो घायल

Mon, 28 Dec 2015 10:47 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
जोरासी बांध के पास मंदिर के निकट रविवार की शाम टैंपो में सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे टैंपो सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


पुरानी मंडी निवासी बाबूलाल रविवार की शाम अपने टैंपो से सामान लेेने के लिए राजस्थान  के गांव टिब्बा बसई गया था। जब वह अपने घर वापस लौट रहा था तो गांव निजामपुर में उसके दो परिचित टैंपो में बैठ लिए। गांव जोरासी के बांध के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

इससे 30 वर्षीय बाबूलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसके पड़ोसी 50 वर्षीय पूर्णमल पुत्र कालूराम तथा 32 वर्षीय घनश्याम पुत्र रामप्रताप घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तथा मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें