पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनावों के लिए नामांकन 29 दिसंबर तक भरे जाएंगे। जिला परिषद के सभी चरणों के नामांकन 29 तक ही लिए जाएंगे। एक जनवरी तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान सभी उम्मीदवारों से फार्म-बी लिया जा रहा है। पहले चरण के चुनाव चुनाव 10 जनवरी को होंगे। इसमें खंड अटेली, कनीना व सिहमा शामिल है। पंच, सरपंच व सदस्य पंचायत समिति के प्रथम चरण के नामांकन 29 दिसंबर तक लिए जाएंगे। दूसरे चरण के नामांकन 30 दिसंबर से शुरू होंगे तथा तीसरे चरण के 5 जनवरी से भरे जाएंगे।
पहले चरण के नामांकन पत्रों की छंटनी 30 दिसंबर को होगी। एक जनवरी तक नाम वापिस लिए जा सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी जारी कर दिए जाएंगे और इसी दिन उम्मीदवारों की सूची चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान का समय सुबह 7.30 से सायं 4 बजे तक होगा। पंच व सरपंच के मतों की गिनती उसी दिन होगी जबकि पंचायत समिति तथा जिला परिषद के मतों की गिनती 28 जनवरी को सुबह आठ बजे होगी।