गांव मुलौदी के जोहड़ में अपने दोस्त के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक विवाहित था और उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। गांव मुरारीपुर निवासी कंवर सिंह (33) गुड़गांव की एक कंपनी में एचआर डिपार्टमेंट में काम करता था।
रविवार को वह अपने दोस्त धर्मवीर के साथ 11.30 बजे गांव मुलौदी के जोहड़ में नहाने गया था। करीब आधे घंटे बाद उसका दोस्त धर्मवीर कंवर सिंह के कपड़े लेकर आया। उसने कहा कि कंवर सिंह कहीं गायब हो गया है। परिजन जोहड़ की ओर गए। ताऊ के लड़के सतपाल ने कंवर सिंह की तलाश के लिए जोहड़ में छलांग लगा दी।
सतपाल ने कंवर सिंह को जोहड़ से निकाला, तब उसकी सांस चल रही थी। परिजन उसे इलाज के लिए सामान्य अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने कंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक का देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।